बिहार: बिहार शरीफ सर्किट हाउस में मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने पौधा लगाकर जलवायु परिवर्तन रोकने का संदेश दिया
Bihar, Nalanda | May 11, 2025 वन पर्यवरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने रविवार की दोपहर 1 बजे बिहार शरीफ सर्किट हाउस में पौधा रोपण कर जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए संदेश दिया। उन्होंने हर रविवार को एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान आम लोगों से भी अपील किया है कि एक पौधा हर व्यक्ति को लगाना चाहिए जिनके पास जगह की कमी है वो अपने घरों के आस पास भी पौधा लगा सकते है।