बाबूगंज बाजार में सड़क पर एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। रविवार लगभग 02 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है।मृतक की पहचान सुरेंद्र गौतम (30) निवासी जौनपुर के रूप में हुई है, जो मुंबई से घर लौट रहे थे। मृतक का एक बैग रोडवेज बस में मिला पुलिस जांच कर रही है।