नानपारा: भगवानपुर गांव के पास नहर में मिला लापता बालिका का शव, जांच में जुटी पुलिस
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह खेत घास काटने की बात कहते हुए घर से गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला न ही वह वापस घर आई। इस पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। शनिवार रात 8 बजे छात्रा का शव नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया।