नानपारा: भगवानपुर गांव में घास काटने गई बालिका हुई लापता, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
रुपईडीहा के भगवानपुर गांव में शनिवार की सुबह 8 बजे एक बालिका खेत में घास काटने के लिए गई थी। सुबह घास काटने गई बालिका काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजन परेशान हो गए, और गांव के लोगो के साथ खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का सुराग नही लगा तो पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है ।