नानपारा: भोगाजोत गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र की भोगाजोत गांव के पास शनिवार 2 बजे एक बच्चा सड़क से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्चों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना मटेरा पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।