नानपारा: गिरधरपुर गांव में अंगूठा लगवाने के बाद राशन वितरण नहीं हुआ, ग्रामीणों ने SDM से शिकायत की
विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में राशन डीलर ने शनिवार 12 बजे कार्डधारकों के अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया। दुकान से उनको लौटा दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो दो-तीन दिन बाद आकर राशन लेने की बात कही। कार्डधारकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव में प्रदर्शन करके जांच कराए जाने की मांग उप जिलाधिकारी से की है।