दीपावली के पावन पर्व पर जयपुर की सड़कों पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी शहरवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और दूसरों की राह में बाधा न बनें।
आपका सहयोग, सुरक्षित जयपुर की पहचान।
यातायात पुलिस जयपुर
जनहित में जारी।
#TrafficPoliceJaipur #Diwali2026 #TrafficAwareness #RoadSafety #safediwali
1.1k views | Rajasthan, India | Nov 6, 2026