बंजरिया: अजगरी पंचायत के बतख मिया के मजार से मध्य विद्यालय तक सड़क जर्जर, जलजमाव से ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
अजगरी पंचायत के बतख मियां के मजार से लेकर मध्य विद्यालय अजगरी तक सड़क हुई जर्जर,उस पर भी हुई जकजमाव से आम लोगो की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार पब्लिक एप्प की टीम जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने कहा जलजमाव से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जबकि बतख मिया का मजार गांधी से जुड़ा स्थल है। साथ ही मध्य विद्यालय में दर्जनों शिक्षक प्रतिदिन जल जमाव से होकर आने को मजबूर है।