मधेपुरा: मुरलीगंज मस्जिद चौक पर प्रशासनिक टीम ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित मस्जिद चौक के समीप बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ देर तक मौके पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि आम रास्ते पर ईंट-पत्थर समेत अन्य सामग्री रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था।