हिलसा: स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, एसडीओ अमित कुमार पटेल के द्वारा
Hilsa, Nalanda | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिलसा शहर के रामबाबू हाई स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडली द्वारा चयनित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।