पोलायकलां: सलसलाई थाना पुलिस ने बोलाई रोड ग्राम गुलाना से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
सलसलाई थाना पुलिस ने बोलाई रोड ग्राम गुलाना से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम को सलसलाई थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बोलाई रोड ग्राम गुलाना से मनोज निवासी गुलाना को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।