जमुई: महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कचहरी चौक से लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 बिहार के अलग- अलग जगहों पर महिलाओं के साथ हो रही घटना और खुलेआम घूम रहे अपराधियों के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषों ने शहर में शनिवार की रात 8:00 बजे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कचहरी चौक पर हाथों में श्लोगन लिखी पट्टियां और जलते कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।