कोल: एएमयू मेडिकल कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने लगातार दूसरे दिन किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टेंपरेरी तौर पर कार्यरत कर्मचारियों ने प्रशासनिक आदेश के विरोध में रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सप्ताह में केवल तीन दिन ड्यूटी पर बुलाने का आदेश जारी किया गया है।