मुज़फ्फरनगर: पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 साथी कॉम्बिंग में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में ए-टू-जेड रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अमर नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। अमर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे बताए गए