राजपुर: राजपुर बस स्टैंड बना विरोध का केंद्र, CMO के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर जिले के राजपुर बस स्टैंड में आज उस समय सन्नाटा पसरा नजर आया जब बस स्टैंड परिसर में संचालित सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि नगर पंचायत के सीएमओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और दुकानदारों से बातचीत कर स्थिति को शा