जनतंत्र और शिक्षा के सवाल पर आरा में सांकेतिक उपवास संपन्न, कल से धरना-प्रदर्शन शुरू होगा
"""""""""""""""""""
जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के साथ हुई अलोकतांत्रिक पुलिसिया कार्रवाई, शिक्षा की बदहाल स्थिति, लगातार हो रहे पेपर लीक तथा प्रशासनिक असंवेदनशीलता के विरोध में सिविल सोसायटी, आरा के तत्वावधान में सोमवार को जयप्रकाश स्मारक, मुक्ताकाश मंच, आरा में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास धरना आयोजित किया गया।
Arrah, Bhojpur | Jul 20, 2026