बेल्थरा रोड: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय; पुलिस रही तैनात
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास प्राचीन शिव मंदिर एवं मानस मन्दिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु भक्तों की जबरदस्त भीड़ जुटी। मंदिरों के पास दोपहर 12 बजे तक पुलिस प्रशासन भी तैनात रही। सैकड़ों महिलाओं एवं भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव का पूजन किया और शिवालयों में जल एवं दूध का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन किया।