बिहार: पुरैनी लाइन होटल के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी लाइन होटल के पास बाइक सवार को स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक सतीश चंद्र प्रसाद मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में गिरियक में भी अपना मकान बना रखे हैं। बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर तगादा के लिए जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ।