शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड कार्यालय में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की धुन पर दी सलामी
शंभूगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने सोमवार की सुबह निर्धारित समय अनुसार 9 बजे झंडोतोलन कर राष्ट्रगान के धुन पर तिरंगे को सलामी दिया। मौके पर बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी थाना अध्यक्ष बबलू कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह मौजूद थे। समारोह को देखने के लिए भीड़ लगी रही।