लोहरदगा: अलाउद्दी महुआ टोली में सर्पदंश से महिला हुई गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सेन्हा थाना क्षेत्र के अलाउद्दी महुआ टोली में एक महिला को सांप ने काट लिया है,जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई है। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां महिला का इलाज चल रहा है।जानकारी अनुसार अलौदी महुआ टोली निवासी सुरेंद्र उरांव की पत्नी गुड़िया उरांव बेड पर सो रही थी, इसी क्रम में उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई!