लोहरदगा: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, चिकित्सक के नही पहुंचने से आक्रोशित नजर आए परिजन
सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक 12:00 बजे तक ड्यूटी में नहीं पहुंचते हैं इसको ले बुधवार को मरीज के परिजनों ने आक्रोश जाहिर किया है। मरीज के परिजनों का कहना है कि वे अपने-अपने बच्चों को ले विभिन्न बीमारियों का इलाज करने पहुंचे हैं। चिकित्सक के आने का समय 9:00 बजे निर्धारित है 12:00 बजे तक भी नहीं पहुचे!