गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर में किए बाबा गोरखनाथ के दर्शन व पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन व पूजन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन स्थित गोकुल अतिथि भवन में भाजपा की चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की। बैठक में तीन लोकसभा के सांसद और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।