शेरघाटी: वरीय पुलिस अधीक्षक ने शेरघाटी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
Sherghati, Gaya | Mar 19, 2025 वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार शाम 5 बजे शेरघाटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गॉड ऑफ ऑनर सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना में संधारित सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों की गहन जांच की।