करेड़ा: करेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग हुए गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
करेड़ा के समीप शनिवार को शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देख कर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया ।जहां से घायल शिव नंदन की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।