करेड़ा: तीखी का बाढ़िया के समीप पैर फिसलने से पानी से भरी खदान में डूबा 16 वर्षीय किशोर, करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव
करेड़ा थाना क्षेत्र के तीखी का बाढ़िया के समीप स्थित रविवार दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे ग्रेनाइट की खदान मैं भरे पानी में पैर फिसलने से एक किशोर खदान के पानी में डूब गया। करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर के शव को बाहर निकाला।