चाईबासा: स्टेट बार काउंसिल चुनाव में हैट्रिक जीत पर अधिवक्ता अनिल कुमार महतो का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में तीसरी बार भारी मतों से विजय होने की खुशी में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बार परिसर में जमकर आतिशबाजी की एवं अनिल कुमार महतो के एसोसिएशन आगमन पर पुष्पमाला पहनकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।