लुणी: लूणी में उपखंड,तहसील सहित सरकारी कार्यालयों का जिला कलेक्टर अग्रवाल ने किया आकस्मिक निरीक्षण।
Luni, Jodhpur | Mar 20, 2024 लूणी कस्बे के उपखण्ड,तहसील और उपकोष कार्यालय आदि का मंगलवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला कलेक्टर ने एसडीएम पुखराज कसोटिया के साथ उपखंड,तहसील और उपकोष कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।