लुणी: लूणी कस्बे में अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल को मारी टक्कर,किया क्षतिग्रस्त,कई घरों में रही बिजली गुल।
Luni, Jodhpur | Mar 19, 2024 लूणी कस्बे में बिजली पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने पर कई घरों में बिजली गुल हो गई।सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास कॉलोनी में अज्ञात वाहन ने एक बिजली के पोल को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और तार टूटने से कई घरों में बिजली सप्लाई बन्द हो गई।सूचना पर लाइनमैन ने पहुंचकर नया पोल लगा विद्युत व्यवस्था शुरू की।