लुणी: लूणी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एसेसमेंट टेस्ट हुआ आयोजित।
Luni, Jodhpur | Mar 18, 2024 लूणी क्षेत्र में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,राजस्थान सरकार द्वारा सबके लिए शिक्षा हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एसेसमेंट टेस्ट का रविवार को आयोजन हुआ।ब्लॉक साक्षरता प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि,इस कार्यकम के तहत असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान,क्रिटिकल जीवन कौशल,बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल विकास आदि पर जोर दिया।