कोटकासिम: आलमपुर में रविवार को शिव भोले का प्रथम विशाल भंडारा एवं रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन
Kotkasim, Alwar | Jul 11, 2026 आलमपुर गांव में रविवार को भगवान शिव भोले का प्रथम विशाल देसी घी का भंडारा तथा रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के उपलक्ष में शनिवार सुबह 8:00 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली गई इसमें गांव आसपास की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा गांव के बीचो-बीच भक्ति मय माहौल में गुजरी। रविवार को विशाल भंडारा और कंपटीशन होगा।