सिंगरौली: विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां में वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा हुआ गंभीर घायल
एनटीपीसी सिंगरौली से बीती देर रात ड्यूटी कर वापस घर आ रहे मोटरसाइकिल से सवार श्रमिकों को किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेलगवां सड़क मार्ग में टक्कर मार दिया। जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है और इस पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुट गई है।