शामली: लिसाढ़ गांव में दबंग युवकों ने दुकान पर पहुंचकर की मारपीट व तोड़फोड़, व्यापारियों ने दुकान बंद कर जताया विरोध
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें कुछ दबंग युवक एक दुकान पर पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। प्रकरण को लेकर मंगलवार को गांव में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उत्पीड़न और दुकानदारों से वसूली का आरोप लगाया गया।