लोहंडीगुडा: तारागांव पंचायत में स्वीकृत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण पर जनता कांग्रेस जे के संतु कश्यप ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जनता कांग्रेस के जे के महामंत्री संतु कश्यप ने बताया कि ग्राम पंचायत तारागांव में आदि आदर्श ग्राम योजना (2021-22) के तहत स्वीकृत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा ग्रामवासियों के साथ संयुक्त भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में कई स्थानों पर अभिलेखों में दर्शाए गए निर्माण कार्य मौके पर उपलब्ध नहीं मिले।