प्रतापपुर: बारिश के कारण गरीब का घर भरभराकर गिरा, परिवार के लोग बाल-बाल बचे
प्रतापपुर (चतरा)। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत अंतर्गत जीराबार गांव में एक गरीब परिवार का घर अचानक भरभराकर ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा, उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। भुक्तभोगी सेराज मियां ने बताया कि घर के अंदर रखा दाल, चावल, गेहूं, आटा, चारपाई समेत खाने-पीने और घरेलू उपयोग क