गोरखपुर: गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में मारपीट, जूनियर डॉक्टरों पर आरोप, सिद्धार्थनगर से मरीज लेकर आए थे तीमारदार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में जांच के लिए ब्लड सैंपल को लेकर विवाद हो गया।सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले मरीज के तीमारदारों ने मंगलवार की दोपहर में जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस घटना के बाद परिजन इलाज बीच में छोड़कर मरीज को लेकर चले गए।