पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 15 के सामने महिला के कान से बाली छीनने का मामला आया सामने, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 14 पुलिस थाना में पुलिस के द्वारा आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता महिला चंपा रानी ने बताया है कि मैं अपनी बहन के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में सेक्टर 15 के सामने एक व्यक्ति पीछे से आया और मेरे दोनों कानों की बाली खींची। एक बाली मेरे विरोध करने पर बच गई और दूसरी वाली लेकर वह एक दूसरे लड़के के साथ बाइक पर फरार हो गया।