पंचकूला: पंचकूला निवासी पंडित(डॉ) हरविंदर शर्मा को कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पंचकूला सेक्टर 20 निवासी पंडित(डॉ) हरविंदर शर्मा को संगीत नाटक अकादमी , भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में वर्ष 2023 का उच्चतम अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली में ये पुरस्कार 6 मार्च को दिया गया। ये जानकारी आज सरकारी प्रवक्ता के द्वारा पंचकूला में दी गई।