पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर-7 और 16 व गांव चंडीकोटला की सड़कों के सुदृढीकरण व मरम्मत के कार्य का किया शुभारंभ
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज लगभग 2 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-7 और 16 व गांव चंडीकोटला की सड़कों के सुदृढीकरण व मरम्मत के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल व नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी उपस्थित थे।