पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र के नगला मोड़ में बंबा में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोड़ में गुरुवार को दो वर्षीय मासूम राजरानी की बंबा में डूबने से मौत हो गई। वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक बंबा में गिर गई। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर उपनिरीक्षक नेत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।