बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में छठ महापर्व की तैयारी शुरू, अहिरपुरवा काली मंदिर घाट पर भव्य आयोजन की तैयारी
श्री बंशीधर नगर के अहिरपुरवा स्थित काली मंदिर छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर सोमवार की सुबह न्यू ज्योति क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। वहीं इस वर्ष के आयोजन को बेहतर बनाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अशोक च