जशपुर: सन्ना में बछड़े को दफनाने के रुपए के बंटवारे को लेकर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक की हत्या की
जशपुर जिले के थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम कंदराई पाठ में मृत बछड़े को दफनाने के एवज में मिले रुपए के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपियों ने लकड़ी के बहिंगा और पत्थर से युवक के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार