सहारनपुर: जोन एक में अतिक्रमणरोधी अभियान चला, दो दर्जन स्थानों से हटवाया अतिक्रमण, साढ़े दस हजार जुर्माना वसूला
नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने आज राकेश केमिकल से लेकर सड़क दूधली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरूवार दोपहर 2:00 बजे चलाया। अभियान के तहत करीब दो दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और करीब साढे़ दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।