हरनौत: सड़क हादसे में घायल उ. म.विद्यालय सबनाहुआ की शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत, विद्यालय में शोकसभा का आयोजन
हरनौत प्रखंड क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबनाहुआ की शिक्षिका सुनीता कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से विद्यालय परिवार और प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की दोपहर 2:45 बजे विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान