रायसेन जिले के दीवानगंज स्थित गोसाई मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।