गोपालगंज: सेनारी मठिया गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, शव PM हेतु अस्पताल पहुंचा
मीरगंज थाना क्षेत्र के सेनारी मठिया गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के निवासी जयदेव राय के पुत्र लालटू राय के रूप में हुई है। वह हथुआ स्थित गैस प्लांट में मजदूरी करता था और वहीं रह रहा था।बताया जाता है कि लालटू राय किसी काम से बाइक से बाहर निकला था।