छतरपुर: बहरवारा के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला और मासूम बच्ची समेत तीन घायल, महिला की हालत गंभीर
किशनगढ़ थाना क्षेत्र बहरवारा के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में प्रकाश गोंड, आशा पति संपत (30 वर्ष) और चंचल (4 वर्ष) निवासी मझगुवा शामिल हैं। बच्ची ओर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।