गंगरार: विधायक की प्रेरणा से गंगरार गौशाला में हुई गौ सेवा, भाजपाइयों ने दी हरी घास
गंगरार। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की प्रेरणा से अधिक मास में सेवा कार्यों की कड़ी में पवन सुत गोपाल गौशाला में गौ सेवा की गई। भाजपा किसान मोर्चा के तुलसीराम अहीर ने गौशाला में 10 बीघा हरा चारा गौ माता को खिलाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल महामंत्री लालुराम अहीर ने भी गाय को हरा चारा खिलाया।