पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज-लहसुन की बंपर आवक, प्याज ₹1200 और लहसुन ₹7200 प्रति क्विंटल तक बिका
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज और लहसुन की बंपर आवक दर्ज की गई। इस दौरान प्याज ₹400 से ₹1200 प्रति क्विंटल बिकी, जबकि लहसुन का भाव ₹2000 से ₹7200 प्रति क्विंटल रहा। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने सोमवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी में अब प्याज और लहसुन की आवक के साथ-साथ भाव में भी तेजी देखी जा रही है।