मधेपुरा: महेशुआ गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, लोगों ने की सड़क निर्माण की मांग #jansamasya
मधेपुरा प्रखंड के महेशुआ गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि महेशुआ कब्रिस्तान से लेकर बिरेली बाजार तक करीब तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 14-15 वर्ष पूर्व बनाई गई थी।