मधेपुरा: मधेपुरा में 34.47 करोड़ रुपए की लागत से बना मॉडल अस्पताल हुआ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे मधेपुरा के सदर अस्पताल परिसर में 34 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित मॉडल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इसी क्रम में उन्होंने उदाकिशुनगंज में 5.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे।